" आज हमारे देश में ज्यादा मात्रा में किसी ना किसी कारण बस महिलाओं का शोषण किया जा रहा है| इनमें से ज्यादातर वह महिलाएं हैं जो कि बेरोजगार हैं और अपने परिवार पर आश्रित रहती हैं l एक सर्वे के मुताबिक हमारे ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं 80% बेरोजगार है इसी को ध्यान में रखते हुए हमारी संस्था का प्रयास इसी विचारधारा और इसी बेबसी को खत्म करना है | मजबूत इरादे और बुलंद हौसलों के साथ हम आगे बढ़ चले हैं और इसी पथ पर आगे अग्रसर रहेंगे उस समय तक जब तक कि हमारे मन और विचारों को संतुष्टि ना मिल जाए कि हमने जिस प्रयास को जन्म दिया वह सार्थक हुआ कि नहीं | "

- श्री गरिमा महिला सेवा संस्थान

संस्था के विचार

"हर रोज गिरकर भी मुकम्मल खड़े हैं | यह जिंदगी यह हौसले तुमसे भी बड़े हैं |"

"जहां जाइए प्यार फैलाइए जो भी आपके पास आए वह और खुश होकर लौटे |"

मदर टेरेसा

"मनुष्य की पहचान उसके कर्म से होती है इसीलिए हमारे कर्तव्य के अनुसार हमें कर्म करते रहना चाहिए और अपने साथ दूसरों को भी आगे बढ़ाना चाहिए |"

"हौंसलों से जब चट्टानों को तोड़ा जा सकता है, तो फिर नेक इरादों से समाज को क्यों नहीं बदला जा सकता है| मन की शंकाओं से परे एक अच्छी सोच के साथ जब काम किया जाए तो अवश्य सफलता प्राप्त होगी |"


Twitter


Facebook


Google Plus